{"_id":"6840bb94cbfea453a90860b1","slug":"a-young-man-injured-in-a-collision-between-two-bikes-dies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138847-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत
Thu, 05 Jun 2025 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पाबनी रोड पर 14 मई को दो बाइक की भिडंत में घायल हुए मलिक रायपुर निवासी 33 वर्षीय रणजीत की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में रणजीत का दोस्त हरदीप व दूसरी बाइक का चालक संदीप भी घायल हुए थे। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
मलिक रायपुर निवासी गुरमेज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई रणजीत सिंह का दूध डेयरी का काम था। 14 मई को उसका भाई 33 वर्षीय रणजीत सिंह अपने दोस्त बाल छप्पर निवासी हरदीप सिंह के साथ बाइक पर अपने बिजनेस के संबंध में सरावां गया था। उसी दिन शाम को वह वापस गांव लौट रहे थे। जब उसका भाई व उसका दोस्त पाबनी बस अड्डे के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई रणजीत व दोस्त हरदीप सिंह व दूसरी बाइक का चालक महेश्वरी निवासी संदीप सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उसके भाई रणजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसके भाई रणजीत की मौत हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक संदीप पर केस दर्ज कर लिया है।