फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man going to his friend's birthday party died in an accident

Yamuna Nagar News: दोस्त के जन्मदिन में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 29 May 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
A young man going to his friend's birthday party died in an accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र में बदनपुरी-सलेमपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति घर से दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
गांव अंटावा निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा भोरगिल रात आठ बजे घर से दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर बुलेट बाइक पर गया था। जब उसका बेटा गांव बदनपुरी व सलेमपुर के बीच में पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके लड़के को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर किया और उसका पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed