फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man from the neighborhood raped a four-year-old girl

Yamuna Nagar News: पड़ोसी युवक ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Sat, 27 Dec 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A young man from the neighborhood raped a four-year-old girl
थाना शहर जगाधरी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगा है, जिसके पास परिजन बच्ची को छोड़कर काम पर गए थे। बच्ची की मां की शिकायत पर जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में महिला ने बताया कि वह और उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को दोनों काम पर गए हुए थे। घर पर बच्ची को अकेला छोड़ना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने उसे पड़ोस में रहने वाले पंकज के पास छोड़ दिया। आरोपी परिवार का जानकार था और पहले भी बच्ची उसके पास रह चुकी थी, जिससे किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ।
विज्ञापन

शाम को जब महिला काम से घर लौटी तो वह बच्ची को लघुशंका के लिए लेकर गई। इस दौरान बच्ची ने दर्द की शिकायत की। मां ने जब बच्ची के निजी अंगों की जांच की तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मां ने बच्ची से पूछताछ की, जिस पर बच्ची ने पूरी घटना बता दी। यह सुनकर परिजन गहरे सदमे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बिना देर किए बच्ची को लेकर जगाधरी सिटी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी एसएचओ वीरेंद्र वालिया ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पंकज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
यमुनानगर। पुलिस चौकी हमीदा ने शहर की काॅलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर करने के आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।


महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पुराना हमीदा निवासी फरमान से दोस्ती हो गई। आरोपी से फोन पर बात होने लगी। इस बीच आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। आरोपी ने एक फरवरी 2024 को फरमान ने मिलने बुलाया और शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इसके बाद फरमान अक्टूबर 2025 तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी पर शादी का दबाव तो उसने इन्कार कर दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed