{"_id":"689d10e99ad5fb2f590e3584","slug":"a-young-man-found-injured-near-mustafabad-station-admitted-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-142215-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुस्तफाबाद स्टेशन के पास घायल मिला युवक, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुस्तफाबाद स्टेशन के पास घायल मिला युवक, भर्ती
Thu, 14 Aug 2025 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात अंबाला के गांव थंबड़ का सुमित (30) घायलावस्था में मिला। एंबुलेंस से सुमित को जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुमित ने आरोप लगाया कि दो-तीन लोग चाकुओं से वार कर उससे बाइक व मोबाइल छीनकर भाग गए। सूचना पर थाना छप्पर पुलिस सुमित के बयान लेने पहुंची, पर उसकी हालत स्थिर न होने से बयान नहीं हो पाए।
थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल व बाइक झपटने के आरोप जांच की है। अभी झपटमारी हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अस्पताल में भर्ती सुमित की हालत में सुधार के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -