फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man died due to drowning while bathing in Som river

Yamuna Nagar News: सोम नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to drowning while bathing in Som river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। सहारनपुर की रामनगर कॉलोनी के 20 वर्षीय युवक आदित्य महाजन की श्री आदीबद्री में सोम नदी में नहाते समय मौत हो गई। आदित्य अपने चार दोस्त आयुष, लविश, डिंपल और मंजीत के साथ कॉलेज से यहां घूमने आया था। सभी बरसाती सोम नदी में नहाने लगे। घटना बुधवार शाम की है
आदित्य यमुनानगर के एक निजी कॉलेज में बीएससी आईटी द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आयुष ने बताया कि आदित्य, मनजीत, लविश, डिंपल और वह बैचमेट हैं। उन्हें इंटर्नशिप करनी थी, जिसके सिलसिले में वे बुधवार को सुबह कॉलेज में पहुंचे थे।
विज्ञापन

यहां से वे सीधे बाइक से आदिबद्री पहुंचे। यहां मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने नदी में नहाने का प्लान बनाया। इस पर वे सभी नहाने के लिए नदी में उतर गए। सोम नदी में जगह-जगह गहरे कुंड बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य नहाते समय गहराई की तरफ चला गया और अचानक डूबने लगा। इस पर सभी ने शोर मचा दिया और आदित्य को बचाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन उसे बचा नहीं पाए। थोड़ी देर बाद आदित्य पानी के अंदर डूब गया और दिखाई भी नहीं दिया।

इस पर मामले की सूचना रणजीतपुर पुलिस चौकी में दी गई। चौकी प्रभारी रमन चंदेल पुलिस टीम व गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रात्रि करीब आठ बजे नदी से आदित्य के शव को बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed