फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A worker broke a police vehicle after creating a ruckus in the employment office

Yamuna Nagar News: रोजगार कार्यालय में हंगामा कर कर्मी ने तोड़ी पुलिस की गाड़ी

Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A worker broke a police vehicle after creating a ruckus in the employment office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोजगार कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। जब आरोपी को रोका तो उसने अपने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और महिला अधिकारी से अभद्रता की और कांच का गिलास तोड़कर खुद को भी घायल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहारनपुर-अंबाला रोड पर रोजगार कार्यालय है। यहां की महिला अधिकारी संतोष रानी ने बताया कि कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नशे की हालत में कार्यालय पहुंचा। उसने अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब उसे रोका तो उसने अपने अन्य साथी भी बुला लिए और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारी ने कांच का गिलास तोड़ कर खुद को घायल कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी भी पहले से ही उसका परिचित था। इस पर उसने आरोपी कर्मचारी को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी और एक अन्य गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायल कर्मचारी और पुलिसकर्मी को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिविल अस्पताल में भी हंगामा किया। महिला अधिकारी संतोष रानी ने बताया आरोपी कर्मचारी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।

इस संबंध में एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार कार्यालय में तैनात कर्मचारी और पुलिसकर्मी का किसी बात पर विवाद हुआ था। दोनों का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed