फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A woman was murdered and her body soaked in blood was thrown in the field

Yamuna Nagar News: महिला की हत्या कर खेत में फेंका खून से लथपथ शव

Thu, 01 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A woman was murdered and her body soaked in blood was thrown in the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला खून से लथपथ शव चनेटी बूड़िया मार्ग पर सैनी फार्म हाउस के पास नेपियर घास के खेत में पड़ा मिला। मृतका के चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था, गले पर भी गहरे कट के निशान थे। ताकि उसकी पहचान न हो सके।
महिला ने हाथ में लाल रंग का चूड़ा पहना हुआ था। मृतका के शव के पास से एक दरी व अन्य कपड़े बरामद हुए हैं। सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव मिगलानी, बूड़िया थाना पुलिस, सीन ऑफ क्राइम की टीम सहित विभिन्न जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया। बूड़िया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनी माजरा निवासी राजीव ने बताया कि बूड़िया चनेटी मार्ग पर सड़क किनारे एक खेत में नेपियर घास की फसल लगी हुई है। सुबह गांव की दो महिलाएं घास काटने के लिए खेतों में आई थी। इस दौरान उन्हें खून से लथपथ हालत में एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। पहले महिलाएं उसे व्यक्ति का शव व बच्चे का शव मान रही थी। लेकिन वे उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इसकी सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने देखा कि शव महिला का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद बूड़िया थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से शव के पास पड़ी दरी व अन्य कपड़े बरामद किए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने उसकी घर पर ही या किसी अन्य सुनसान स्थान पर हत्या की। रात के अंधेरे में हत्या करने के बाद शव को दरी में लपेट कर यहां लाकर फेंका गया है।
आशंका जताई जा रही है कि मृतका के किसी नजदीकी ने ही उसकी हत्या की है। शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया है। मौके पर मौजूद महिलाओं व आसपास के लोगों का कहना है कि यह महिला चनेटी या सैनी माजरा गांव की नहीं है। शहर की ही किसी कॉलोनी की यह महिला हो सकती है। फिलहाल पुलिस के पास ऐसी किसी महिला की गुमशुदगी की भी रिपोर्ट नहीं आई है।
पोस्टमार्टम में होगा खुलासा गर्भवती है या नहीं

मृतक महिला का पेट फूला हुआ था। आसपास की महिलाओं का कहना है कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक महिला गर्भवती है। बूड़िया थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान ही महिला के गर्भवती होने का पता चल पाएगा। फिलहाल महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के थानों में भी महिला की शिनाख्त के लिए सूचना दे दी गई है। कहीं भी महिला के लापता होने की सूचना मिलती है तो परिजनों से शिनाख्त कराई जाएगी। यदि तीन दिन तक महिला की शिनाख्त नहीं होती तो पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
एक साल पहले भी ऐसे ही युवती की हुई थी हत्या

करीब एक साल पहले नौ मई 2024 को भी बूड़िया रोड पर चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने खेत में एक युवती का शव पड़ा मिला था। जिसकी गला रेत की हत्या की गई थी। उसकी पहचान छिपाने के लिए भी शव को जलाने का प्रयास किया गया था। ठीक उसी तरह इस महिला की भी हत्या की गई है। इसकी पहचान छिपाने के लिए भी मुंह को बुरी तरह कुचला हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। मौके से बरामद दरी, महिला की चुन्नी व अन्य स्थानों से फिंगर प्रिंट एकत्रित किए है। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्यारों का पता लगाकर उन्हें काबू किया जाएगा।

महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। -राजीव मिगलानी, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed