फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A woman was duped of Rs 4.15 lakh on the pretext of getting her courier released

Yamuna Nagar News: कूरियर छुड़वाने का झांसा देकर महिला से 4.15 लाख की ठगी

Sun, 14 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 4.15 lakh on the pretext of getting her courier released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। खुद को लंदन से तलाकशुदा डॉक्टर बताकर व्यक्ति ने विधवा को शादी का झांसा दिया। इसके बाद कहा कि वह उसे लंदन से कूरियर भेजा है, जिसे छुड़वाने के नाम पर विधवा से 4.15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। यह साइबर ठगी का अब तक का सबसे अलग मामला है, जिसमें थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में मीनाक्षी ने बताया कि वह और 19 वर्षीय बेटा लक्ष्य कुमार आईटीआई समीप मॉडर्न कॉलोनी में रह रहे हैं। पति संजय कुमार का वर्ष 2022 में देहांत हो गया था। दोबारा शादी करने के लिए शादी डॉट कॉम पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। 22 जुलाई को मोबाइल के व्हाट्सएप पर किसी ने संदेश भेजा, जिसमें लिखा था कि वह इंग्लैंड के लंदन में डॉक्टर है, उसका तलाक हो चुका है और वह उससे शादी करना चाहता है।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों में ऑनलाइन बात हुई। व्यक्ति ने कहा कि वह अक्तूबर में भारत आकर उससे व बेटे से मिलेगा। कुछ दिन बातचीत कर व्यक्ति ने कहा कि वह उसके लिए गिफ्ट भेज रहा है, जिसका कूरियर रिसीव कर लेना। इसके बाद मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया, जिसने बताया कि लंदन से आपके लिए एयरपोर्ट पर कूरियर आया है, जिसे लेने के लिए 30,000 रुपये देने होंगे। उस महिला ने बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर भेजा, जिस पर उसने पेटीएम से 30,000 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आपके कूरियर का स्कैन हो रहा है, जिसका चार्ज देना होगा। यह चार्ज देने से इन्कार कर दिया तो महिला ने बताया कि कूरियर में सोना व लंदन की करेंसी है। लंदन की करेंसी को भारतीय रुपयों में बदल कर आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा। यह सारा सामान व रुपये लेने के लिए 3,85,000 रुपये देने होंगे।
जब महिला को बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं है तो उसने कहा कि यह कूरियर वापस नहीं जा सकता। यदि यह नहीं लोगी तो दिक्कत होगी। तब लंदन वाले व्यक्ति से बात की तो उसने कहा कि मुझे पता नहीं था कि कूरियर वाले इतने रुपये लेंगे। अभी जो महिला कह रही है, वो करो। तब बैंक जाकर आरटीजीएस से 3,85,000 रुपये महिला के बताए बैंक खाते में भेज दिए।

महिला ने कहा कि आपका कोरियर अब दूसरे विभाग में स्कैन हो रहा है, जिसके लिए 7,00,000 रुपये देने होंगे। इस बार पर गड़बड़ी का शक हुआ और लंदन वाले व्यक्ति से बात की तो वो फिर कहने लगा कि रुपये भेज दो। तब विश्वास हो गया कि उससे ठगी हुई है और साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed