फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A woman was defrauded of Rs 16 lakh on the pretext of selling property

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर महिला से 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 08 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A woman was defrauded of Rs 16 lakh on the pretext of selling property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना गांधीनगर क्षेत्र की जगाधरी वर्कशॉप की रेलवे कॉलोनी निवासी कनिष्का के साथ प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़प लिए गए। परेशान होने के बाद उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी संजय, निर्मल, सतीश व सोमनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी।
शिकायत में कनिष्का ने बताया कि वह प्रॉपर्टी खरीदना चाहती थी। गत मई माह में उसकी मुलाकात संजय, निर्मल, सतीश व सोमनाथ के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि उनकी गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी है। वह उसे बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने उसे वह प्रॉपर्टी दिखाई। प्रॉपर्टी उसे पसंद आ गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसका आरोपियों से 16 लाख रुपये में प्रॉपर्टी का सौदा तय हो गया। उसने मई से 10 अक्टूबर तक आरोपियों को 16 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं करवाई। जब उसने आरोपियों से इस बारे बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed