{"_id":"6681eee0c2eb24197d07fa74","slug":"a-woman-talking-on-her-mobile-phone-was-hit-by-a-freight-train-and-died-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121272-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मोबाइल पर बात कर रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मोबाइल पर बात कर रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
Mon, 01 Jul 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी वर्कशॉप। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के नजदीक मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रही महिला को मालगाड़ी ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गुरुनानकपुरा कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के पास जाने के लिए घर से निकली थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए मालगाड़ी की चपेट में आ गई है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। तो उन्होंने देखा कि एक महिला का क्षत विक्षत शव रेलवे लाइनों के बीच पड़ा हुआ था। उन्होंने आसपास के लोगों से बातचीत की तो महिला की पहचान गुरु नानक पुरा कॉलोनी निवासी कुसुम के रूप में हुई।
पूछताछ में सामने आया कि कुसुम अपनी बहन के पास गांव परवालो जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह जगाधरी वर्कशाप में पहुंची तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह मोबाइल पर ही बात करते हुए रेलवे लाइन को पार करने लगी। इतने में ही मालगाड़ी आई। मोबाइल पर बात करते रहने की वजह से वह मालगाड़ी की आवाज भी नहीं सुन पाई और गाड़ी की चपेट में आ गई। परिजनों ने मृतका की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी सतप्रकाश का कहना है कि राहगीरों व वाहन चालकों को रेलवे लाइन के दूसरी तरफ जाने के लिए अंडरपास व ओवरब्रिज बनाए हुए है। लोग उनका इस्तेमाल करें। यदि मजबूरी में रेलवे पार करनी पड़ रही है तो दोनों तरफ देखकर लाइन पार करें। कभी भी मोबाइल का इस्तेमाल करते समय रेलवे लाइन पार न करें और न ही रेलवे लाइनों से गुजरे।