फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A woman deceived and stole jewelry and utensils

Yamuna Nagar News: झांसा देकर गहने, बर्तन ले उड़ी महिला

Mon, 16 Sep 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
A woman deceived and stole jewelry and utensils
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खंड छछरौली के गनौली गांव में एक महिला ने पहले लोगों को विश्वास में लिया और फिर मौका पाकर उनके गहने व बर्तन लेकर रफूचक्कर हो गई। महिलाओं की तरफ से इस संबंध में थाने में शिकायत दी गई। इस पर थाना छछरौली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल करीब 35 से 40 साल की उम्र की एक महिला कई दिनों से गनौली गांव में घूम रही थी। महिला घर-घर जाकर लोगों से पीतल व तांबे के पुराने बर्तन लेकर जाती थी। वह महिलाओं को बताती थी कि उसका पति एक फैक्ट्री में लगा है। फैक्ट्री में पुराने बर्तनों के डिजाइन को सांचे में लेकर उनसे नए बर्तन तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

वह यह भी कहती थी कि सरकार की स्कीम है कि हमारे देश में विदेशों से जो मेहमान आते हैं वापस लौटते समय उन्हें पुराने डिजाइन के बर्तन गिफ्ट में दिए जाते हैं। इसी तरह गहने भी उन्हें गिफ्ट किए जाते हैं। महिला घर-घर जाती और लोगों से पीतल, तांबे के पुराने बर्तन लेकर जाती थी। अगले दिन महिला उन बर्तनों को वापस कर देती थी। बदले में कुछ रुपये व गिफ्ट भी देती थी ताकि लोगों को उस पर विश्वास हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनौली गांव की आरती व रितु ने शिकायत में कहा कि 11 सितंबर को महिला उनके घर पर आई। उसने अपने बटुए में रखे गहने दिखाए। महिला ने उन्हें बताया कि यह गहने दूसरे गांव की महिलाओं ने उसे दिए हैं। इन गहनों के डिजाइन का सांचा तैयार करके नए गहने बनाए जाएंगे। इनके डिजाइन बनाने के लिए उसे 20 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें से पांच हजार रुपये उसके व 15 हजार रुपये उसके होंगे जो अपने गहने देंगी।
रितु ने उसे कुछ बर्तन व अपने कान से सोने की बालियां उतार कर दे दी। इसके अलावा घर में रखी एक अन्य जोड़ी बाली भी उसे दे दी। इसी तरह रितु भी घर से अपना मंगलसूत्र व सोने की दो जोड़ी बालियां उसे लाकर दे दी। इसके बाद महिला वापस नहीं लौटी। महिला गांव की कई महिलाओं के बर्तन भी ले गई। जब महिला कई दिन तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। यह भी पता चला है कि बसातियांवाला गांव में भी महिला कई लोगों से बर्तन लेकर गई है।


महिलाओं से गहने व बर्तन ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। - संदीप कुमार, जांच अधिकारी, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed