फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A woman and two youths died in three road accidents, an FIR was registered.

Yamuna Nagar News: तीन सड़क हादसों में महिला व दो युवकों की गई जान, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A woman and two youths died in three road accidents, an FIR was registered.
साढौरा/यमुनानगर। जिले में शनिवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में एक महिला व दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जठलाना और साढौरा थाना क्षेत्रों में हुए इन हादसों के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जठलाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जयपुर निवासी 40 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है। विक्रम अपने गांव के ही जोगिंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर मजदूरी करके घर लौट रहा था। जब वे अपने गांव से पहले गोगा मेड़ी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क किनारे खेत में जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता मांगा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करते हैं और उनका बेटा विक्रम भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार को वह गांव पांसरा में काम करने गया था और शाम को लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। जठलाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साढौरा : साढौरा क्षेत्र में शनिवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की जान चली गई। पहला हादसा साढौरा-कालाअम्ब मार्ग पर गांव महमदपुर के मोड़ के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय मीनू की मौत हो गई, जबकि उसका पति रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर साढौरा दवाई लेने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को जब वे घर लौट रहे थे तो महमदपुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया।
रवि कुमार की टांग में फ्रैक्चर आने के कारण उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रवि कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं दूसरा हादसा शनिवार देर शाम गांव सरावां की टपरियों के पास हुआ।

कस्बा साढौरा निवासी 29 वर्षीय उदय वर्मा बाइक पर साढौरा से गांव सरावां जा रहा था। जब वह सरावां की टपरियों के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में उदय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed