फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A web of wires, the responsible are not paying attention

Yamuna Nagar News: तारों का जाल, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Mon, 23 Sep 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
A web of wires, the responsible are not paying attention
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में पॉश एरिया से लेकर सेक्टरों, कॉलोनियों, मोहल्लों व गांवों में खंभों पर बिजली व केबल तार के जाल झूल रहे हैं। यह क्षेत्र की सुंदरता बिगाड़ने के साथ कई बार हादसों की भी वजह बन चुके हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार विभागों के अफसरों का इस ओर ध्यान नहीं है।
विधानसभा चुनाव के माहौल में लोग मामले में कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मुद्दे पर अपना पक्ष जनता के समक्ष रखना चाहिए कि वह किस तरह इस समस्या से समाधान दिलाएंगे। लोगों का कहना है पूरे जिले में यह समस्या है। कई बार तारों के कारण हादसे हो चुके हैं। इससे लोगों को जान तक चली गई है। तारों ने कारण घरों, दुकानों आदि में आग लगने से लोगों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। वहीं ग्रामीण इलाकों में तार टूटने से हर साल हजारों एकड़ फसलों जल जाती हैं।
विज्ञापन

कृष्ण ने कहा कि बिजली व स्ट्रीट लाइट के खंभों पर बिजली व केबल तारों के जाल झूल रहे हैं। ऐसा किसी एक जगह नहीं बल्कि पूरे जिले में देखने को मिल जाएगा। कई बार तारों में शॉर्ट सर्किट से खंभों पर लगे बिजली मीटर आग लगने से नष्ट हो चुके हैं। कई लोगों के करंट लगने व झुलसने की घटनाएं भी हो चुकी है। इसके बाद भी संबंधित विभागों के अफसर मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रराज ने कहा कि बिजली व केबल तारों के जाल केवल खंभों पर नहीं बल्कि कई जगह मकानों, दुकानों व अन्य भवनों की छतों पर हैं, जहां बारिश के बाद जलभराव भी होता है। ऐसे में खासकर बिजली के तारों से दीवारों में करंट आने की आशंका रहती है। इससे हादसों का डर है, इसलिए मामले में बिजली निगम को सभी जगह बिजली के तार कसने चाहिए। साथ ही जहां अतिरिक्त तार है, हटाया जाना चाहिए।
लक्ष्य दत्ता ने कहा कि रामपुरा, ग्रीन पार्क, सेक्टर-17, 18, 15, मॉडल टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनियां, मोहल्ले व बाजार हैं, जहां बिजली व स्ट्रीट लाइट के खंभों पर बिजली व केबल तारों के जाल देखे जा सकते हैं, पर कार्रवाई करने का अधिकार रखने वाले विभागों के अफसर यह हाल देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं।

राकेश ने कहा कि खंभों पर बने बिजली व केबल के तारों के जाल क्षेत्र की सुंदरता भी बिगड़ रही है। कई जगह दुकानों व मकानों के आगे यह ताल बहुत कम ऊंचाई पर झूल रहे हैं, जिससे हादसे का भी डर है। मामले में नगर निगम, बिजली निगम सहित जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा सकती है, पर ऐसा नहीं हो रहा। अब चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को इस मुद्दे पर जनता के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed