फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A wave of devotion surged during the Maa Bhagwati Jagran.

Yamuna Nagar News: मां भगवती जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 13 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A wave of devotion surged during the Maa Bhagwati Jagran.
व्यासपुर के महर्षि वेदव्यास भवन में भजन सुनते श्रद्धालु। आयोजक
व्यासपुर। न्यू वैष्णो क्लब व्यासपुर की ओर से महर्षि वेदव्यास भवन में मां भगवती का 16वां जागरण आयोजित किया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया किया। जय माता दी के जयकारों से पूरे वातावरण भक्तिमय बन गया। मां भगवती के जागरण के लिए माता जी की पवित्र ज्योत हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता मंदिर त्रिलोकपुर से लाई गई। ज्योत को नगर खेड़ा मंदिर लाया गया वहां से शोभायात्रा के साथ पवित्र ज्योत को आयोजन स्थल महर्षि वेदव्यास भवन में स्थापित किया गया।
विज्ञापन

पंडित संजीव शास्त्री ने मंत्रों उच्चारण व विधि विधान से गणेश पूजन करवाया। सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने ज्योति प्रचंड कर जागरण का विधिवत शुभारंभ किया गया। जागरण में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर ढाका बसातियावाला के प्रधान सुखबीर सिंह व समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कलब के प्रधान बबलू नंबरदार, संदीप कुमार बंटी, विकास डंढाल, विशाल बंसल, सोनू डंढाल, सोनू छाबड़ा, विरेंद्र, ललित गांधी, डिंपल बंसल ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को चित्र भेंट कर सम्मानित किया। माता रानी की सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई, जिनमें देवी के विभिन्न स्वरूपों का मनमोहक चित्रण किया गया। जागरण के दौरान पंजाब के गोबिंदगढ़ से पहुंची प्रसिद्ध भजन गायिका धीमान सिस्टर्स ने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और जय माता दी के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। भक्तों ने माता के भजनों पर नृत्य करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की। सुबह जागरण का समापन माता रानी की सामूहिक आरती के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

व्यासपुर के महर्षि वेदव्यास भवन में भजन सुनते श्रद्धालु। आयोजक

व्यासपुर के महर्षि वेदव्यास भवन में भजन सुनते श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed