फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A wave of devotion blew in the fair of Goga Madi

Yamuna Nagar News: गोगा माड़ी के मेले में बही श्रद्धा की बयार

Sun, 10 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A wave of devotion blew in the fair of Goga Madi
गोगा माड़ी पर माथा टेकते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर में स्थित ऐतिहासिक गोगा मेडी का वार्षिक मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शनिवार को सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में लगाकर गोगा वीर के दरबार में माथा टेकते नजर आए। वहीं, श्रद्धालुओं के चेहरों पर गहरी आस्था और भक्ति का भाव स्पष्ट देखी गई।
मंदिर परिसर में डमरू और सारंगी की मधुर ध्वनि पूरे वातावरण को धार्मिक रंग में रंगती नजर आई। मेले में श्रद्धालु न केवल पूजा-अर्चना कर रहे थे, बल्कि कई लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कृतज्ञता व्यक्त करने भी पहुंचे। गोगा मेडी का यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मेल-जोल का भी एक बड़ा अवसर है।
विज्ञापन

गोगा मेडी में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी भी की। ज्यादातर रौनक मेले में लगी मिठाइयों, खिलौनों और स्थानीय हस्तशिल्प की दुकानों पर देखने को मिली। ऐसे में बच्चों ने जमकर खिलौने खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला परिसर में आकर्षक झूले भी लगाए हुए थे, जिस पर बच्चों व बड़ों ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में आए हुए अन्य श्रद्धालुओं को भी प्रसाद बांटा तथा उन्हें मंदिर तक ले जाने में सहायता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed