फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A two-day Kharif Agriculture Fair will be held at HAU, Hisar on March 23-24.

Yamuna Nagar News: एचएयू हिसार में 23-24 मार्च को लगेगा दो दिवसीय खरीफ कृषि मेला

Fri, 13 Mar 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A two-day Kharif Agriculture Fair will be held at HAU, Hisar on March 23-24.
यमुनानगर। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से 23 और 24 मार्च को दो दिवसीय खरीफ कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों के किसान, कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी और विभिन्न विभागों तथा निजी संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र, दामला के समन्वयक डॉ. संदीप रावल ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर खरीफ फसलों की नई तकनीकों और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त करें, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल किया जा सके। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मेले के दौरान वैज्ञानिक-किसान संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें किसान अपनी समस्याओं का समाधान सीधे विशेषज्ञों से प्राप्त कर सकेंगे। वहीं सह निदेशक (विस्तार) डॉ. सुनील ढांडा ने बताया कि एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉल बुकिंग जल्द शुरू की जाएगी और मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed