फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A steel bar factory employee was murdered and his body was thrown on the road

Yamuna Nagar News: सरिया फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या कर रास्ते पर फेंका शव

Fri, 16 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A steel bar factory employee was murdered and his body was thrown on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाअंब मार्ग पर कराल घाट के पास कच्चे रास्ते से बुधवार रात को पुलिस को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। पास ही एक बाइक भी पड़ी थी। मृतक की पहचान बकाला गांव के रहने वाले 29 वर्षीय गोबिंद उर्फ प्रिंस के तौर पर हुई है। वह सरिया फैक्टरी में काम करता था। पिता मलकीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक का शव पाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसके मुंह व सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर तेजधार हथियार के घाव मौजूद थे।
विज्ञापन

जांच में मौके से ही एक छोटा चाकू भी बरामद हुआ। इसी दौरान मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर बकाला गांव के मलकीत सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान अपने इकलौते बेटे गोबिंद उर्फ प्रिंस के तौर पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोबिंद कालाअंब की सरिया फैक्टरी में काम करने जाता था। वहां से शाम को काम खत्म करने के बाद उसने घर पर फोन करके बाइक ठीक करवाकर वापस आने की बात कही थी। इसके बाद से ही उसका फोन नहीं मिलने से परिजन चिंतित होकर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उसका फोन मिलाया तो इस कॉल को पुलिस कर्मचारियों ने सुना और मौके पर बुलाया।
मलकीत ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
उन्हें नहीं पता कि आखिर किसने और क्यों बेटे की हत्या की है। मामले की सूचना पाकर ब्यासपुर के डीएसपी हरविन्द्र सिंह व सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची और हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया। एसएचओ अमित ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर मामले की जांच की जा रही है।

दो बच्चियों का पिता था गोबिंद

गोबिंद की हत्या ने मलकीत के घर का इकलौता चिराग बुझा दिया तो साथ ही दो मासूम बच्चियों के सिर से साया भी छीन लिया है। मूलरूप से नारायणगढ़ के बरौली गांव के रहने वाले मलकीत कुछ ही साल पहले बकाला गांव में रहने लगे थे। रिटायर्ड फौजी मलकीत ने अपने बेटे गोबिंद की शादी 2018 में पांवटा साहिब की प्रीति संग की थी। उन दोनों के परिवार में दो मासूम बच्चियां गीता व वंशी है। बीकॉम तक शिक्षित गोबिंद कालाअंब की सरिया फैक्टरी में सीएनसी ऑपरेटर का काम करता था। रोजाना की तरह बुधवार को भी वह शाम को जल्दी वापस आने का वादा करके गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed