{"_id":"6ab17f3f97e9859e3b075ef4","slug":"a-state-team-will-conduct-surprise-inspections-of-schools-over-two-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163262-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो दिन स्कूलों का गुपचुप निरीक्षण करेगी राज्य की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो दिन स्कूलों का गुपचुप निरीक्षण करेगी राज्य की टीम
Tue, 22 Sep 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले के राजकीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की हकीकत जांचने के लिए राज्य मुख्यालय की टीम निरीक्षण करेगी। टीम का यह निरीक्षण बेहद गोपनीय होगा और टीम के आने की जानकारी जिला अधिकारियों को नहीं दी जाएगी। निरीक्षण के लिए टीम दो दिन जिले के स्कूलों का भ्रमण करेगी।
मुख्यालय की यह विशेष टीम निरीक्षण के दौरान रिपोर्ट भी तैयार करेगी। यह रिपोर्ट कार्ड स्कूल मुखिया का भी होगा। इसमें मुखियाओं द्वारा किए कार्य और कमियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जांच के दौरान विद्यालय में उपलब्ध शौचालय, कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेलकूद की सुविधाएं, बिजली व्यवस्था सहित अन्य भौतिक संसाधनों को देखा जाएगा।
दर्ज आंकड़ों और मौके पर उपलब्ध सुविधाओं में अंतर मिलने पर संबंधित विद्यालय से स्पष्टीकरण लिया जा सकता है। सभी स्कूल मुखियाओं और खंड संसाधन केंद्र समन्वयकों को विद्यालय में दर्ज विवरण से संबंधित प्रोफाइल, शिक्षक और विद्यार्थी विवरण के तीनों मॉड्यूल के भरे हुए प्रपत्रों की मुद्रित प्रति तैयार रखने को कहा गया है। इन अभिलेखों में दर्ज सभी जानकारियों का विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
लंबित विवरण जल्द पूरा करने के आदेश
शिक्षा परियोजना जिला सह-समन्वयक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि निदेशालय के निर्देश विद्यालय स्तर पर यदि आंकड़े दर्ज करने की कोई प्रक्रिया लंबित है, तो वह समय पर पूरा कर लिया जाए। जांच के दौरान किसी प्रकार की कमी या लापरवाही सामने न आए, इसके लिए स्कूल मुखियाओं को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।