{"_id":"68ab5a202729b645ce0ac406","slug":"a-special-cleaning-campaign-will-be-run-in-kail-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142758-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैल गांव में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैल गांव में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान
Sun, 24 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी व उपस्थित अधिकारी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर रविवार को डीसी पार्थ गुप्ता के नगर निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने गांव कैल में बने कचरा प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि यह शहर आने का मुख्य रास्ता है और यहां गंदगी व कचरे के ढेर लगे रहेंगे इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। डीसी ने कैल में विशेष सफाई अभियान चलाने व सभी कचरा बिंदु व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि सफाई व्यवस्था केवल कुछ दिनों की नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। गांव व शहर के बीच स्थित मार्गों पर प्रतिदिन सफाई कर्मियों की तैनाती करें। कचरा उठाने वाली गाड़ियों का संचालन नियमित हो। स्वच्छता न केवल शहर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है।
गंदगी से मच्छर, मक्खी व कीट बढ़ते हैं, जिससे बीमारियां फैलती हैं। नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। उन्होंने गांववासियों से अपील की है कि वे निगम की सहायता करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।
विज्ञापन
गली-मोहल्लों में कचरा उठाने वाली गाड़ियों का उपयोग करें और खुले में कचरा फेंकने से बचें। यदि नागरिक अभियान का हिस्सा बनेंगे तो निश्चित ही गांव व शहर दोनों स्वच्छ व सुंदर बनेंगे।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई जाए। जो नियमित समय पर कैल और उसके आसपास की स्थिति का निरीक्षण करें और लापरवाही की सूचना उच्चाधिकारियों को दें। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर के कचरा प्रबंधक प्लांट को दो दिन में ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगर निगम एएमसी धीरज कुमार, सफाई निरीक्षक अनिल नैन व हरजीत सिंह, आनंद सब्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।