{"_id":"6a932fca52c43fdded0cdac5","slug":"a-public-welfare-fair-will-be-held-starting-from-the-1st-under-pm-svanidhi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162067-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीएम स्वनिधि के तहत एक से लगेगा लोक कल्याण मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीएम स्वनिधि के तहत एक से लगेगा लोक कल्याण मेला
Sun, 30 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
कन्हैया साहिब चौक पर बना नगर निगम कार्यालय। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी संचालकों और छोटे कारोबारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से एक सितंबर से 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में लगेगा।
मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि मेले में पीएम स्वनिधि योजना के नए आवेदनों को बढ़ावा देने के साथ पहले से स्वीकृत ऋण आवेदनों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। बैंक स्तर पर लंबित तथा बैंकों द्वारा वापस किए गए आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। दूसरा ऋण चुका चुके स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के दौरान निष्क्रिय लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने, स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशिक्षण देने तथा छूटे हुए लाभार्थियों और उनके परिवारों का सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल तैयार करने पर भी जोर रहेगा। खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण के लिए एफएसएसएआई के साथ समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर ने बताया कि मेले में पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, पीएम जनधन योजना, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना और पीएम मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा।