फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A place of special people, but still a camp of problems

Yamuna Nagar News: विशिष्ट जनों का बसेरा, फिर भी समस्याओं का डेरा

Thu, 13 Feb 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A place of special people, but still a camp of problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड आठ में मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके के साथ कई स्कूल-कॉलेज, मॉल, रेस्तरां, क्लब, बैंक, अस्पताल व अन्य प्रतिष्ठान हैं, वहीं सबसे बड़ा नेहरू पार्क भी यही हैं। इससे न सिर्फ वार्ड आठ बल्कि अन्य वार्डों के लोगों का दिल भी यहां बसता है। इसके बावजूद वार्ड में समस्याओं का डेरा है।
हालांकि वार्ड के विकास व सुविधाओं पर सरकार व निगम प्रशासन ने खूब धन खर्च किया है। इसके बाद भी गंदगी व जलभराव बड़ा मुद्दे बने हैं। खाली प्लॉटों व सड़कों के किनारे कचरा बिखरा रहता है। वहीं करोड़ों खर्च के बावजूद बारिश में बड़े नाले से रहने वाली जलभराव की दिक्कत दूर नहीं हुई। जगह-जगह झूलते तार व पड़ा मलबा भी वार्ड की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ये हाल तब हैं, जब यहां भाजपा विधायक व निवर्तमान मेयर, एसपी सहित कई विभागों के अफसरों के आवास हैं। साथ ही कई वकील, प्रोफेसर, व्यापारी व उद्योगपति भी यहां रहते हैं। वार्ड से निवर्तमान पार्षद विनोद मरवाह इनेलो से हैं, जो पांच साल के कार्यकाल में कई बार स्वयं के विपक्ष में होने के कारण वार्ड में सत्तापक्ष द्वारा काम न कराने के आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस बार भी अक्तूबर-2018 के चुनाव की तरह वार्ड अनारक्षित है, इसलिए मरवाह दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, पर पिछले चुनाव में उनकी प्रतिद्वंधी रही भाजपा से संगीता सिंघल इस बार वार्ड आठ के बजाय वार्ड 14 से पार्षद चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों व आजाद उम्मीदवार के तौर पर कई लोग वार्ड आठ से पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
इनमें कई लोग अपने दलों में आवेदन के करने के साथ नामांकन के लिए दस्तावेज पूरे कर चुके हैं, वहीं कई वार्ड में लोगों के बीच प्रचार कर रहे हैं। गत चुनाव से इस बार पिछले चुनाव से एक पोलिंग बूथ कम हुआ है, पर मतदाता 1785 बढ़ गए हैं। अक्तूबर-2018 में 19 बूथ पर कुल 8261 मतदाता थे, पर इस बार 18 बूथ पर कुल 12217 मतदाता हो गए हैं।
नई वार्डबंदी में वार्ड के क्षेत्र
शिवाजी पार्क, छोटी लाइन, डीएवी स्कूल के समीप वाला क्षेत्र, संतपुरा रोड, डीएवी कॉलेज के समीप वाला क्षेत्र, संत निरंकारी भवन क्षेत्र, रणजीत कॉलोनी, थापर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, रणजीत गली, ब्रिजपुरी मोटर गराज क्षेत्र, कमला नगर, सुभाष नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, योगेश नगर, गोबिंदपुरा, विद्या नगर, रामनगर, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, परशुराम चौक, लिंक रोड मेला सिंह चौक, सोसायटी ग्राउंड रोड, साहनी अस्पताल के समीप वाला क्षेत्र, बस स्टैंड के सामने वाली गली, ट्यूबवेल नंबर-10 वाली गली के सामने, श्याम नगर, सरोजनी कॉलोनी पार्ट-1, टैगोर गार्डन, विकास नगर।
प्रेमनगर निवासी जितेंद्र दत्ता ने बताया कि उनकी कॉलोनी के साथ पूरे वार्ड में जलनिकासी की समस्या है। निकासी के लिए बने नाले व सीवरेज खुद जलभराव की वजह बन रहे हैं। प्रेमनगर में बार-बार सीवर जाम हो रहा है, जिसकी शिकायत के बाद भी पब्लिक हेल्थ अफसर व कर्मचारी कार्रवाई नहीं कर रहे। तीन दिन पहले शिकायत थी। किसी ने सुध भी नहीं ली। कभी मशीन तो कभी स्टाफ कम होने के बहाने बना दिए जाते हैं।
मॉडल टाउन निवासी उन्नत साहनी ने बताया कि नगर निगम ने शहर के निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के उठान के लिए तीन जोन बनाकर कनिष्ठ अभियंताओं के नंबर जारी किए थे, पर शहर के मॉडल टाउन सहित अन्य जगह सड़कों किनारे मलबे के ढेर लगे हुए हैं, जिनका उठान नहीं हो रहा। वह खुद भी जेई को कई बार फोन कर घर के पास मलबे के उठान के लिए कह चुके हैं, पर उठान नहीं किया गया। निगम का दावा गलत साबित हो रहा है।
शिवाजी पार्क निवासी अकाउंटेंट प्रदीप कोहली ने बताया क सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या है। डीएवी स्कूल बैक गेट वाले गली में दूर-दूर तक स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे ही अन्य जगह भी पर्याप्त लाइट नहीं हैं। शाम बाद अंधेरे में आने-जाने में आपराधिक घटना व सड़क दुर्घटना का भय रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश तीन स्नेचिंग की घटनाएं अंजाम दे चुके हैं। सफाई के लिए भी कई दिन तक कर्मचारी नहीं आते हैं।
नेहरू पार्क से सैर पार्टी सदस्य उमेश गढ़ ने कहा कि वार्ड में सबसे बड़ा और आकर्षक नेहरू पार्क है, जिसमें हर सुविधा है, पर यहां सुंदरीकरण पर नगर निगम को काम करने की जरूरत है। यहां फव्वारे लगे हैं, पर बंद पड़े हैं। होना यह चाहिए कि अन्य शहरों की तरह यहां भी संगीत व रंग बिरंगी लाइटों के साथ चलने वाले फव्वारे लगाए जाएं, जिससे पार्क के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाया जा सके और बच्चे भी खेलकूद सकें।
मॉडल टाउन के देवराज कोहली ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में सैर करने के लिए बने फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिस पर सैर करते समय लोगों को ठोकर ल रही है, जिनमें कई गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। साथ ही ग्राउंड के साथ ही सड़क किनारे कई फीट दूरी तक रोज कचरा फैला रहता है। इसमें गाेवंश व अन्य पशु मुंह मारते दिखते हैं। कचरे से दुर्गंध व मक्खी-मच्छर की भी दिक्कत है। क्षतिग्रस्त सड़कों और बारिश में जलभराव की समस्या है।

इनेलो से निवर्तमान पार्षद विनोद मरवाह ने बताया कि वार्ड के लोगों ने जो समस्याएं व मांगें बताईं, उन्हें सदन बैठकों और अफसरों के कार्यालयों में जाकर रखा। इनमें अधिकांश कार्यों के प्रस्ताव पास कर काम कराए। पूरे कार्यकाल में वार्ड के 30 करोड़ रुपये के काम कराए हैं। अभी भी अफसरों की अनदेखी के कारण सफाई व जलनिकासी में काफी सुधार की जरूरत है, वहीं अन्य कई समस्याएं भी हैं। इनके समाधान के लिए दोबारा चुनाव लड़ेंगे।
वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला - कुल
2018- 19 - 9193 - 8463 - 17656
2025- 18 - 10028 - 9413 - 19441
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed