फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A person had gone to Saharanpur for the treatment of a sick wife, 7 lakh rupees and three lakh jewelery were stolen from the house

बीमार पत्नी के इलाज को सहारनपुर गया था व्यक्ति, घर से 7 लाख रुपये व तीन लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
A person had gone to Saharanpur for the treatment of a sick wife, 7 lakh rupees and three lakh jewelery were stolen from the house
यमुनानगर। जैसको कालोनी में यमुना शिक्षण संस्था के सीए प्रवीण कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर सात लाख रुपये और तीन लाख के गहने चोरी कर ले गए। घटना के समय प्रवीण कुमार अपने बच्चों के साथ बीमार पत्नी का इलाज करवाने के लिए सहारनपुर गए थे। सीएक की शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में प्रवीण कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को वह बीमार पत्नी को इलाज के लिए सहारनपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। दोनों बच्चे भी उनके साथ गए थे। निजी अस्पताल में पत्नी का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के बाद उसे डाक्टरों ने कुछ दिन तक वहीं रखा। इस बीच 26 जुलाई को उनका बेटा शुभम घर पर आया था। उस समय घर पर सब कुछ ठीकठाक था। इसके बाद बेटा फिर सहारनपुर स्थित अस्पताल आ गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद तीन अगस्त की शाम को वह पत्नी व बच्चों के साथ घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्हें मकान के कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से करीब सात लाख रुपये, करीब 15 तोले सोने और चांदी के आभूषण गायब थे। गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी । इस पर शहर जगाधरी पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौका मुआयना किया। जांच टीम ने फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर थाना जगाधरी के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चोरी
यमुनानगर। आजाद नगर कालोनी में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति और सामान चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में आजाद नगर गली नंबर एक निवासी राजू ने बताया कि वह 27 जुलाई को वह मकान का ताला लगाकर बाहर गया था। वापस आने पर मकान का ताला टूटा मिला। मकान से से करीब सात हजार रुपये का पलम्बर का सामान व लक्ष्मी-गणेश की चांदी की दो मूर्ति गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed