फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A person crossing the road died after being hit by a bike

Yamuna Nagar News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत

Tue, 10 Sep 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
A person crossing the road died after being hit by a bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर के लाजपत नगर में गणपति जी की पूजा करके घर जाने को सड़क पार कर रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्नी लाल निवासी लाजपत नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लाजपत नगर निवासी गोबिंद ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हटवा गांव के रहने वाले है। यहां वह परिवार के साथ किराये पर रहता है। रविवार को उसके पिता मुन्नी लाल व माता शांति देवी लाजपत नगर के गेट के पास गणपति की पूजा करने गए थे।
विज्ञापन

पूजा करने के बाद रात करीब आठ बजे वाह घर लौट रहे थे। लाजपत नगर गेट के नजदीक ही जब वे दोनों सड़क पार करने लगे तो महाराणा प्रताप चौक की तरफ से तेज गति से बाइक सवार आया। आरोपी बाइक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। उसकी मां बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसके पिता को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। उन्होंने पिता को सेक्टर 6 पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई।

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गई जान

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव के पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में सुखपुरा गांव निवासी बलबहादुर उर्फ रिंकू की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
सुखपुरा गांव निवासी अंकित ने बताया कि रविवार को वह अपनी बाइक पर यमुनानगर से घर लौट रहा था। उसके आगे आगे उनके गांव का ही बलबहादुर उर्फ रिंकू दूसरी बाइक पर चल रहा था। जब वह नहर के पुल सुखपुरा के नजदीक पहुंचे तो सामने से बाइक सवार आया। आरोपी ने बलबहादुर की बाइक में टक्कर मार दी।

इससे बलबहादुर बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जआरोपी बाइक चालक वहां से फरार हो गया। उसने डायल 112 की मदद से घायल बलबहादुर को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed