फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A notice of a nationwide strike was submitted to the CMO office

Yamuna Nagar News: सीएमओ कार्यालय में दिया राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस

Fri, 23 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A notice of a nationwide strike was submitted to the CMO office
डिप्टी सिविल सर्जन को हड़ताल का नोटिस सौंपते यूनियन के पदा​धिकारी। प्रवक्ता - फोटो : सदर तहसील में एसआईआर की जांच करते विशेष रोल प्रेक्षक व संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन, संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में नोटिस सौंपा।
जिला प्रधान विजय कुमार ने बताया कि सभी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त फैसले के अनुरूप यह हड़ताल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और हाई कोर्ट के फैसले को लागू कराने के लिए की जा रही है। विजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा करते हैं। कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी इन कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से काम कियाहै।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नए लेबर कोड्स के जरिए कर्मचारियों के पुराने श्रम अधिकारों-न्यूनतम वेतन, यूनियन बनाने और पेंशन जैसे अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने बताया कि समान काम, समान वेतन के सिद्धांत को भी सरकार ने अब तक लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कौशल निगम कर्मचारियों के पोर्टल से नाम हटने के कारण पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से कर्मचारियों को लंबे समय तक कच्चा रखने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए।


विजय कुमार ने कहा कि अस्पतालों में सरकारी डॉक्टर और नर्सें हैं, तो अन्य कर्मचारियों को भी सरकारी दर्जा क्यों नहीं दिया जाता। विभाग में कई पद खाली पड़े हैं, लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा। 12 फरवरी की हड़ताल इस बात का संकेत है कि कर्मचारी अब अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक हैं और अपना हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed