फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A murder FIR was registered 11 months later on the court's order

Yamuna Nagar News: अदालत के आदेश पर 11 महीने बाद दर्ज की हत्या की प्राथमिकी

Fri, 16 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A murder FIR was registered 11 months later on the court's order
विक्रम। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बीकेडी रोड के पास गांव मनभरवाला में 10 फरवरी 2025 की सुबह मिले युवक के शव के मामले में अब हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 माह बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव देवधर निवासी अरविंद के खिलाफ थाना छछरौली में हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन शुरुआत से ही इसे हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मृतक की पहचान गांव देवधर निवासी 35 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई थी। विक्रम मजदूरी करता था और फरवरी 2025 में कुछ दिनों के लिए गांव के ही जमींदार अरविंद के पास काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार 9 फरवरी 2025 की शाम विक्रम काम के लिए अरविंद के पास गया था, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटा। परिवार ने रातभर उसका इंतजार किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

अगली सुबह परिजनों को सूचना मिली कि पास के गांव मनभरवाला में शराब के ठेके के पास एक शव पड़ा था। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान विक्रम के रूप में हुई। शव खून से लथपथ था और उसके शरीर पर करीब 10 चोटों के निशान थे। इसके बावजूद उस समय पुलिस ने इसे इत्तेफाकिया मौत मानते हुए केवल पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में 9 फरवरी 2025 की शाम करीब सात बजे विक्रम आरोपी अरविंद के साथ बाइक पर जाते हुए दिखाई दिया था। इसके बाद से ही परिवार को शक था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और इसी के चलते विक्रम की हत्या कर दी गई। हत्या की असली वजह आज तक सामने नहीं आ पाई है।
मृतक के चचेरे भाई करण सिंह ने बताया कि उन्होंने थाना पुलिस, एसपी, डीसी से लेकर सीएम विंडो तक शिकायतें दीं, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार परिजनों ने कोर्ट का रुख किया, जहां से मिले आदेश के बाद पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। विक्रम परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह पांच बहनों का अकेला भाई और दो बच्चों का पिता था। बच्चों की उम्र 12 और 14 वर्ष है।

पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और अब विक्रम की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। थाना छछरौली के जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर विक्रम की मां कैलाशो देवी की शिकायत पर आरोपी अरविंद के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed