Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A message of nature conservation was conveyed during the 'Environment Care' journey.

Yamuna Nagar News: वातावरण संभाल यात्रा में दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Tue, 03 Nov 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A message of nature conservation was conveyed during the 'Environment Care' journey.
लोहगढ़ गुरूद्वारा साहिब परिसर में पौधरोपण करते सोसायटी के पदा​धिकारी। सोसायटी
व्यासपुर। गुरु मान्यो ग्रंथ सेवा सोसायटी की ओर से चेयरमैन परमजीत सिंह बब्बू और मुख्य सेवादार हरकीरत सिंह खुराना के नेतृत्व में वातावरण संभाल यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा से शुरू होकर बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित राजधानी गुरुद्वारा श्री लोहगढ़ साहिब पहुंची। इस दौरान संगत को जल, वायु, धरती और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

लोहगढ़ साहिब परिसर में सोसायटी के सदस्यों और संगत ने पौधारोपण अभियान चलाया। इसके तहत विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाए गए। सेवानिवृत्त प्राचार्य गोबिंद सिंह भाटिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की धार्मिक, सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक गुरविंदर सिंह धमीजा ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जोड़ना सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

इस दौरान गुरुद्वारा श्री लोहगढ़ साहिब में बाबा हरनेक सिंह ने सोसायटी के सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह भाटिया, जरनैल सिंह मिर्जापुर, रमनदीप सिंह, गोबिंद सिंह रिशु, शेरू सिंह, सर्वजीत सिंह गुलियानी, हरदेव सिंह संधू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed