{"_id":"6984f19e0ea176dd5f0622c2","slug":"a-memorandum-was-submitted-to-restore-the-discontinued-pensions-of-the-elderly-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150963-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बुजुगों की कटी पेंशन बहाल करने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बुजुगों की कटी पेंशन बहाल करने के लिए सौंपा ज्ञापन
Fri, 06 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
कृषिमंत्री को ज्ञापन सौंपते पार्षद व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर में वृद्धों की बुढ़ापा पेंशन कटने के मामले को लेकर पार्षदों ने वरिष्ठ पार्षद भगवत दयाल कटारिया के नेतृत्व में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वृद्धों की कटी पेंशन बहाल करने की मांग की।
पार्षदों ने कृषि मंत्री से एसडीएम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मेडिकल बनवाने की सुविधा देने की मांग की। इस समय क्षेत्र के लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए यमुनानगर जाते हैं। इससे लोगों के समय व धन की बर्बादी होती है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि किसी भी वृद्ध की पेंशन नहीं काटने दी जाएगी।
मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान भगवत दयाल कटारिया ने कहा कि कुछ दिनों में शहर व क्षेत्र में कई वृद्धों की पेंशन कट गई है। वृद्धों की फैमिली आईडी में अधिक आय दिखाकर पेंशन काटी गई है। प्रभावित वृद्धों द्वारा ऑनलाइन फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने के लिए आवेदन किए गए थे। महीनों बीत जाने के बावजूद वृद्धों की फैमिली आईडी में आय ठीक नहीं हो पाई है। इससे वृद्धों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। बहुत से वृद्ध ऐसे है, जो पेंशन से ही अपना गुजारा चलाते है। उनकी मांग है कि सरकार मामले को लेकर जल्द कार्रवाई करे और वृद्धों की काटी गई पेंशन बहाल की जाये। इस दौरान चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज, ऋषिपाल नंबरदार, मोंटी नामदेव, सुदेश सैनी काला, अमनदीप छोटाबांस, पार्षद विनिश राणा, अमित गुप्ता, राजीव आर्य सन्नी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --