फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A man was beaten and injured due to a feud.

Yamuna Nagar News: रंजिश के चलते व्यक्ति को पीट कर किया घायल

Sun, 05 Apr 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Apr 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
A man was beaten and injured due to a feud.
साढौरा। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने कस्बे के कृष्ण मंदिर के पास सावनिया मोहल्ला निवासी अमित सेतिया को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने अमित की शिकायत पर तीन आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सावनिया मोहल्ला निवासी अमित सेतिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव टिबड़ी निवासी वीर सिंह, राजेंद्र व रामकुमार के साथ किसी बात पर कहा सुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया था। मगर इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। अमित ने बताया कि एक अप्रैल को दोपहर वह किसी काम से जा रहा था। इस दौरान कृष्ण मंदिर के पास पहुंचा तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया और उसको पीटने लगे। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी वीर सिंह, राजेंद्र व रामकुमार को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed