फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A man entered the house and beat up a sleeping elderly man, a case was registered against three people

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर सो रहे बुजुर्ग को पीटा, तीन पर केस दर्ज

Wed, 12 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A man entered the house and beat up a sleeping elderly man, a case was registered against three people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव भूरे का माजरा में तीन युवकों ने घर में घुसकर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों युवक डंडे-बिंडे व अन्य हथियार से बुजुर्ग को पीटकर भाग गए। शोर सुनकर घायल बुजुर्ग को परिजन रादौर के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां से रेफर करने पर निजी अस्पताल लाया गया, यहां बजुर्ग उपचाराधीन है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर तीनों युवकों को नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भूरे का माजरा निवासी 70 वर्षीय अजमेर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। वह गांव में नया मकान बना रहे हैं। इसको लेकर गांव की गली की साइड में रेत-बजरी डाला था। सात नवंबर की रात को साढ़े नौ बजे गांव के जयसिंह का माजरा निवासी शैंटी, रिंकू व मोहित घर के सामने खड़े होकर गली में रेत-बजरी डालने को लेकर गालियां दीं।
विज्ञापन

इन युवकों को समझाया तो वह गाली-गलौज करने लगे। बाद में देख लेने की धमकी देकर तीनों बाइक से मौके से चले गए। अजमेर सिंह ने बताया कि तीनों युवकों के जाने के बाद वह पशुओं के कमरे में जाकर सो गया। यहां करीब 30 मिनट बाद शैंटी, रिंकू व मोहित ने घर में घुसकर उन पर डंडे-बिंडे व अन्य हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर तीनों युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed