{"_id":"620ab3534287b65dc36ccc9c","slug":"a-hundred-year-old-banyan-tree-was-cut-in-front-of-dav-dental-college-yamuna-nagar-news-knl989793139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी डेंटल कॉलेज के सामने सौ साल पुराना बड़ का पेड़ काटा, काटने वालों का किसी को नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी डेंटल कॉलेज के सामने सौ साल पुराना बड़ का पेड़ काटा, काटने वालों का किसी को नहीं पता
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के मध्य मॉडल टाउन में डीएवी डेंटल कॉलेज के सामने खड़े 100 साल से अधिक पुराने पेड़ को काट दिया गया। इस पेड़ को दिन के उजाले में काटा गया, लेकिन नगर निगम के अधिकारी किसी के खिलाफ कुछ कर नहीं पाए। ऐसे में हरियाली बचाने के दावों पर भी सवालिया निशान लग गया है।
डीएवी डेंटल कॉलेज के सामने जनस्वास्थ्य विभाग के नलकूप के सामने 100 साल से भी ज्यादा पुराना बड़ का पेड़ खड़ा था। पुराने पेड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी जमीन को छू रही थी। इसका लोगों को काफी फायदा हो रहा था। साथ ही शहर के बीचोंबीच बड़ा पेड़ होने के कारण यह पर्यावरण को शुद्ध रखने में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा था। परंतु किसी से इस पेड़ की हरियाली देखी नहीं गई और दिन के उजाले में ही इस पर कुल्हाड़ी चलवा दी गई। इसे एक दो नहीं बल्कि छह मजदूरों ने मिलकर कुल्हाड़ी व आरी ब्लेड से काटा। अब मौके पर पेड़ का कुछ हिस्सा ही बचा है जिस पर कोई टहनी तक नहीं है।
बाक्स
एफआईआर दर्ज होनी चाहिए: विनोद मरवाह
वार्ड के पार्षद विनोद मरवाह का कहना है कि यह बहुत पुराना पेड़ था। पेड़ किसने कटवाया मुझे इसकी जानकारी नहीं है जिसने भी यह पेड़ कटवाया है उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। शहर में सरेआम हरियाली पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। निगम अधिकारियों का किसी पर भी नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारी पेड़ नहीं बचा पा रहे: एसएल सैनी
हरियाणा इन्वायरमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. एसएल सैनी ने बताया कि इतना पुराना पेड़ कटने का उन्हें खेद है। इतना बड़ा पेड़ कट गया और किसी को पता न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इससे पहले भी सैकड़ों पेड़ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए काट दिए हैं। इतने सालों में केवल एक व्यक्ति पर ही पेड़ काटने की एफआईआर दर्ज हो सकी है।
------
मैं कॉलेज में नहीं था: आईके पंडित
डीएवी डेंटल कॉलज के प्रिंसिपल डॉ. आईके पंडित का कहना है कि मैं खुद बड़ के पेड़ को कटा देख कर हैरान हूं। जब पेड़ काटा गया तो मैं कॉलेज में नहीं था, कहीं बाहर गया हुआ था। इस पेड़ को हमने नहीं कटवाया है।