{"_id":"68c31cb48473edbba902de69","slug":"a-girl-working-in-a-spa-center-stole-rs-18000-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143659-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने ऐंठे 18,000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने ऐंठे 18,000 रुपये
Fri, 12 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र के स्पा सेंटर में मसाज कराने गए जठलाना के युवक को वहां काम करने वाली युवती ने ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ लिए। वह उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। बाद में तीन युवकों के साथ युवती ने व्यक्ति के घर में घुस पांच लाख रुपये की मांगे। इन आरोपों में मिली शिकायत पर पुलिस ने युवती को नामजद कर अन्य पर मामला दर्ज कर लिया।
थाना जठलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 39 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी कमर में दर्द रहता था। वह 5 सितंबर 2024 को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज कराने गया था। वहां पूजा नाम की लड़की ने उसकी कमर की मालिश की।
इसके बाद पूजा ने उसे चार-पांच बार मालिश कराने के लिए आने को कहा और उसका मोबाइल नंबर ले लिया और अपना मोबाइल नंबर उसे दे दिया। इसके बाद उनकी फोन पर बात होने लगी। इसके बाद पूजा उसे स्पा सेंटर के बाहर मिलने के लिए बुलाने लगी। एक माह बाद पूजा ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड करने लगी।
विज्ञापन
डर के कारण पूजा के बैंक खाते में रुपये डालने शुरू कर दिए। जून में पूजा ने उससे चार लाख रुपये की डिमांड की, पर उसके पास 18,000 रुपये ही थे। उसने पूजा के बैंक खाते में 18,000 रुपये भेज दिए। नौ सितंबर को वह अपने घर पर था, तब करीब पौने 12 बजे पूजा कार में तीन युवकों के साथ उसके घर पर आई। पूजा घर के अंदर घुस गई और उससे पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगी।
शोर सुनकर जब गांव के लोग इकट्ठा होने लगे तो पूजा व अन्य तीन युवक वहां से कार में बैठकर चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच के बाद पूजा को विभिन्न धाराओं में नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।