{"_id":"688bbc603017c79abf0b31d9","slug":"a-girl-was-raped-after-being-given-intoxicating-tea-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141623-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म
Fri, 01 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी की एक कालोनी की 20 वर्षीय युवती से युवक एक वर्ष तक संबंध बनाता रहा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही युवती का रिश्ता भी तुड़वा दिया। इन आरोपों में युवती ने बुधवार को पुलिस को शिकायत दी। इसमें युवक की बहन व बहनोई पर भी आरोप लगाए। पुलिस ने युवक सहित उसकी बहन व बहनोई पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि शौकीन उनके मकान में रहने वाले किरायेदार के पास आता जाता था। इसी दौरान उससे बातचीत होने लगी। शौकीन ने दोस्ती करने का दबाव बनाया। कोचिंग में आते व जाते शौकीन उसका पीछा करता था। एक वर्ष पहले शौकीन ने रास्ता रोका और जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और अपनी बहन सज्जो के घर पर लेकर गया।
वहां शौकीन ने चाय में नशीला पदार्थ देकर उससे बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। होश आने पर इसका विरोध किया। शौकीन व उसकी बहन सज्जो व बहनोई शमशेर ने धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। साथ धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और कई बार डरा-धमका कर उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस बीच रिश्ता तय हुआ तो शौकीन ने लड़के वालों के परिवार में फोन कर रिश्ता तुड़वा दिया। 25 जुलाई को शौकीन ने जगाधरी में होटल में बुलाया, वहां दुष्कर्म किया। इन सभी से तंग होकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।