{"_id":"696fdd0b68823ab96b0f12f7","slug":"a-fire-broke-out-at-a-plywood-factory-and-was-extinguished-after-two-hours-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150198-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, दो घंटे में बुझ सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, दो घंटे में बुझ सकी
Wed, 21 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
- फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहारनपुर स्थित टिंबर मार्केट में स्थित एमएस वेद प्रकाश विनय कुमार प्लाइवुड फैक्टरी में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। हालात को भांपते हुए सभी कर्मचारी तुरंत फैक्टरी से बाहर निकल आए। पांच दमकल गाड़ियों की मदद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
टिंबर मार्केट में स्थित एमएस वेद प्रकाश विनय कुमार प्लाइवुड फैक्टरी में दोपहर करीब दो बजे कर्मचारी नियमित काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान बायलर के पास पड़े कई क्विंटल वेस्ट वुड में अचानक आग लग गई। सूखा मटीरियल होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी।
स्थिति बिगड़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। शुरुआती तौर पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियों को भी बुलाना पड़ा। कुछ ही देर में कुल पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। इस फैक्टरी के भीतर धुआं भर गया। दमकल कर्मियों को धुआं बाहर निकालने के लिए फैक्ट्री का शैड भी तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
फैक्टरी संचालकों का कहना है कि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बायलर से निकली किसी चिंगारी के कारण सूखे वेस्ट वुड में आग लगी होगी। प्रशासन की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।