फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fight broke out between two parties, with more than 12 people booked

Yamuna Nagar News: दो पक्षों में झगड़ा, 12 से अधिक पर केस दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two parties, with more than 12 people booked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव कामी माजरा में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया की कई लोग मारपीट के दौरान घायल हो गए। झगड़े के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामला सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद 12 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शिकायत में गांव कामी माजरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही मांगा व उसके बेटे शार्दुल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया था। मगर इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। 10 नवंबर को रात साढ़े आठ बजे वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान मांगा व शार्दुल ने अपने साथियों सतनाम, संतरेश, मनीष, रवि, सचिन, सागर व चार-पांच अन्य लड़कों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव कामी माजरा निवासी पूजा ने भी शिकायत में बताया कि रात को करीब साढ़े नौ बजे उनके गांव के ही मुकेश, रिंकू, सुरजीत, सुरेंद्र, श्री राम, विनोद, राहुल, विनोद, बलविंदर, अभी, अक्षय, लविश, अभिषेक, कृष्णा, रिशिपाल, गोविंदा व अनिल ने उस पर तथा उसके पति मनीष पर लोहे की रॉड व तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पति की बाइक भी तोड़ दी। हमले में वह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed