{"_id":"6963f3ca252923654c0df1b9","slug":"a-female-bank-employee-was-defrauded-of-25-lakh-rupees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149685-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला बैंककर्मी के साथ ढाई लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला बैंककर्मी के साथ ढाई लाख की धोखाधड़ी
Mon, 12 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक निजी बैंक के संचालकों ने अपने ही बैंक में काम करने वाली महिला कर्मचारी को विश्वास में लेकर ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने बैंक में चल रही कथित स्कीम का झांसा देकर रकम जमा कराई और बाद में बैंक बंद कर भाग गए। पुलिस ने जांच के बाद रहीस खान, सीमा बेगम और समीर उर्फ हाकिम खान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में गांव चूहड़पुर कलां निवासी नसरीना ने बताया कि वह वर्ष 2016 में सेक्टर-17 स्थित प्राइड निधि बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत थी। बैंक के संचालक मंडौली निवासी रहीस खान और पुराना हमीदा निवासी सीमा बेगम थे, जबकि मुसिंबल निवासी समीर उर्फ हाकिम खान भी बैंक में काम करता था।
आरोपियों ने उसे बताया कि बैंक में एक विशेष स्कीम आई है, जिसमें पैसा जमा करने पर कई गुना मुनाफा मिलेगा। आरोपियों की बातों में आकर नसरीना ने अपने वेतन से हर माह करीब 10 हजार रुपये बैंक में जमा कराने शुरू कर दिए। कुछ समय में उसकी कुल जमा राशि ढाई लाख रुपये हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उससे बांड खरीदवा दिए और भरोसा दिलाया कि यह रकम जल्द ही कई गुना होकर वापस मिलेगी।
विज्ञापन
अगस्त 2025 में जब वह बैंक पहुंची तो बैंक बंद मिला। बाद में पता चला कि बैंक के संचालक और कर्मचारी अचानक भाग गए हैं। आसपास जानकारी करने पर सामने आया कि आरोपियों ने इसी तरह कई अन्य लोगों से भी रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।