{"_id":"68f3ee9d4468db44320e0c9f","slug":"a-farmer-from-damla-village-presented-a-maize-cake-to-the-union-agriculture-minister-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-145578-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: केंद्रीय कृषि मंत्री को दामला गांव के किसान ने भेंट किया मक्का का केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: केंद्रीय कृषि मंत्री को दामला गांव के किसान ने भेंट किया मक्का का केक
Sun, 19 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री को मक्के का केक भेंट करते किसान धर्मवीर सिंह। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लुधियाना में आयोजित कृषि मेले में दामला गांव के प्रगतिशील किसान धर्मवीर एवं राष्ट्रपति से सम्मानित धर्मवीर ने इस मेले में अपने नवाचारों से केंद्रीय कृषि मंत्रालय को खासा प्रभावित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मक्के का केक भेंट किया।
मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने केक का स्वाद लिया। किसान धर्मवीर ने बताया कि वह केवल मक्का नहीं उगाते, बल्कि उसके मूल्य संवर्धन पर जोर देते हैं। उन्होंने मक्के से दूध, रबड़ी, कुल्फी और अन्य कई उत्पाद बनाने की जानकारी दी। इस किसान मेले में उनके द्वारा तैयार किए गए अन्य हर्बल और खाद्य उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया।
इस उत्पादों में मुख्य रूप से ब्लैक गार्लिक लेमन जूस, ब्लैक लेमन स्पाइसेज हनी काला और तेल और एलोवेरा से बने उत्पाद (जेल तथा शैंपू) शामिल थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान, राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह गुड़िया ने किसान धर्मवीर के प्रयासों की सराहना की।