{"_id":"6946f6b703a5a090e90f7bcd","slug":"a-dispute-arose-between-two-parties-when-a-vehicle-passed-through-the-street-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148555-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गली से वाहन निकलने पर दो पक्षों के बीच विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गली से वाहन निकलने पर दो पक्षों के बीच विवाद
Sun, 21 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी व मौजूद लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। नेशनल हाईवे से दादूपुर रोड पर जाने वाली गली से रेत बजरी के वाहन निकालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि खनन सामग्री का बिल न होने के कारण वाहन कॉलोनी की गली से निकल रहे हैं। इसके बदले वह वाहनों से अवैध वसूली कर रहे हैं। भारी वाहन गुजरने से गली टूट गई है और सीवरेज भी पूरी तरह से टूट चुका है। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है।
कॉलोनी निवासी रियाजउद्दीन, इकरार, फरजाना, सुमन, इसराना, रूबी, दिल जहां, ऋषिपाल, संजय, फरीदा, समीर ने बताया कि कॉलोनी के ही रहने वाले मामू व उसका लड़का आशिक कॉलोनी की गली से अपने जानकारों के रेत बजरी के वाहन निकलवाते हैं। इससे गली पूरी तरह से टूट गई है और सीवरेज भी टूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे गली से वाहन निकलवाने के बदले में उनसे अवैध वसूली भी कर रहे हैं।
उनका कहना है की रेत बजरी के भारी वाहनों से गली में नुकसान हो रहा है और भी बड़ा हादसा भी हो सकता है। दूसरी तरफ कॉलोनी निवासी मामू व आशिक ने बताया कि उनके पास अपने रेत बजरी का काम करने के लिए वाहन है। इनमें वह रेत बजरी लेकर आते हैं। जो लोग वाहन निकलवाने में अवैध वसूली करने का आरोप लगा रहे हैं यह खुद ही वाहन रोककर अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन
मामू ने आरोप लगाया है कि बीती रात उनकी गाड़ी रोककर उसका बिल चेक किया गया। जब विरोध किया तो झगड़े पर उतर आए। कॉलोनी निवासियों की तरफ से जो आरोप लगाया गया है वह निराधार हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दी गई है।
जांच अधिकारी सुभाष ने कहा कि कॉलोनी से रेत बजरी के वाहन निकालने के मामले में दो पक्षों की तरफ से थाने में शिकायत आई है। इसकी जांच की जा रही है। मामले में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सरपंच प्रतिनिधि संजीव नंबरदार ने बताया कि कॉलोनी वासियों की तरफ से सूचना मिली थी कि कॉलोनी की गली से रेत बजरी के भारी वाहन निकल रहे हैं। उनकी रोकथाम के लिए कल ही पंचायत की तरफ से इंतजाम कर दिया जाएगा।