Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A dilapidated ambulance can cost lives

Yamuna Nagar News: खस्ताहाल एंबुलेंस जिंदगी पर पड़ सकती भारी

Fri, 09 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated ambulance can cost lives
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क हादसे में घायलों और किसी भी गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए सबसे पहले एंबुलेंस को ही बुलाया जाता है। यह जानकर हैरानी होगी कि जिन एंबुलेंस पर लोगों की जान बचाने का जिम्मा है उनमें से आधे से ज्यादा सरकार सरकार के नियमानुसार कागजों में खस्ता हो चुकी हैं। कुल 22 में से 13 एंबुलेंस खस्ताहाल हैं। इसके बावजूद इनमें मरीजों को घर से लाने और अस्पताल से वापस ले जाने का काम लिया जा रहा है।
इन एंबुलेंस को चलाना स्वास्थ्य विभाग की मजबूरी भी है। क्योंकि नई एंबुलेंस की डिमांड पूरी नहीं हुई है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 22 एंबुलेंस हैं। इनमें से 13 एंबुलेंस बहुत पहले कंडम हो चुकी हैं। सरकार के नियमानुसार जो वाहन तीन लाख किलोमीटर चल जाता है, वह कंडम हो जाता है। जिले में चल रही 13 एंबुलेंस तो साढ़े तीन लाख किलोमीटर से भी ज्यादा चल चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं जो एंबुलेंस कंडम हुई हैं उनमें ज्यादातर 2018 मॉडल की हैं। मियाद पूरी होने से कोई न कोई एंबुलेंस मैकेनिक के पास खड़ी रहती है।
कभी इनका कोई पार्ट खराब हो जाता है तो कभी अन्य खराबी आ जाती है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फोन करने पर उन मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाती जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से वापस जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में 20500 से ज्यादा कॉल
सरकारी एंबुलेंस का लाभ लेने के लिए कंट्रोल रूम में रोजाना 50 से 55 कॉल आती हैं। इनमें सबसे ज्यादा डिलीवरी के लिए गर्भवतियों को घर से अस्पताल ले जाने के लिए होती हैं। वर्ष 2024-25 में एंबुलेंस कंट्रोल रूम में 20500 से ज्यादा कॉल आई थी। इनमें 7693 गर्भवतियों को अस्पताल ले जाने की थी। इसके बाद दूसरे स्थान पर सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल ले जाने वालों की कॉल की थी। संवाद

जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 22 एंबुलेंस हैं। इनमें से 13 एंबुलेंस तीन लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। इनके बदले में 13 नई एंबुलेंस की डिमांड की गई है। जब तक नई एंबुलेंस नहीं आ जाती तब तक पुरानी को ही चलाया जा रहा है। नई एंबुलेंस के आते ही इन्हें सड़क से हटा दिया जाएगा। - डॉ. अनूप गोयल, नोडल ऑफिसर आपात सेवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed