फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A conspiracy to murder a liquor businessman was hatched in jail

Yamuna Nagar News: जेल में रची थी शराब कारोबारी की हत्या की साजिश

Fri, 20 Jun 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy to murder a liquor businessman was hatched in jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कुरुक्षेत्र के शाहबाद में हुई शराब कारोबारी शांतनु की हत्या की साजिश जगाधरी जेल में रची गई थी। यह खुलासा एसटीएफ अंबाला व करनाल की टीम ने पकड़े आरोपी मुख्य शूटर करनाल के खानपुर गांव निवासी सुजल, अंबाला के अकालगढ़ गांव निवासी बलजिंद्र सिंह उर्फ मंगू व शाहबाद के मोहल्ला खतरवाडा निवासी शुभम खुराना ने किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने जगाधरी जेल से हिस्ट्रीशीटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य जंधेड़ी निवासी राजन को पूछताछ के लिए तीन दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर गई।
एसटीएफ अंबाला के उप पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या शराब कारोबार में वर्चस्व को लेकर कराई गई थी। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि इस हत्याकांड का असल मास्टरमाइंड कौन है। जगाधरी जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिए राजन पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज है। 19 वर्षीय शूटर सुजल मुख्य शूटरों में से एक है।
विज्ञापन

उसकी यह पहली वारदात है। गाेली चलाने वालों में सुजल भी शामिल था। जब यह घटना स्थल से बाइक से भागने का प्रयास कर रहा था तो शराब कारोबारी शांतनु के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से इसकी बाइक में टक्कर मारी थी। जिससे यह गिर गया था और उसके हाथ पर चोट लगी है। इन हत्यारोपियों के पास नौ एमएम बोर की पिस्टल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे आरोपी बलजिंद्र और शुभम खुराना ने कई बार करोबारी की रेकी करने का काम किया था। इसमें बलजिंद्र पर यमुनानगर के थाना छप्पर व बराड़ा में धोखाधड़ी व एक्साइज एक्ट के दो केस दर्ज हैं। वहीं शुभम पर थाना यमुनानगर में हत्या का प्रयास आर्म्स एक्ट का केस और कुरुक्षेत्र के शाहबाद में तीन एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज हैं। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि हत्याकांड के आरोपी शराब के कारोबार से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed