{"_id":"69d6c7eaeaf9318027003c49","slug":"a-collection-drive-was-conducted-to-collect-200-clothes-27-books-and-other-useful-items-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154070-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कलेक्शन ड्राइव चलाकर 200 कपड़े व 27 किताबों और उपयोगी सामान जुटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कलेक्शन ड्राइव चलाकर 200 कपड़े व 27 किताबों और उपयोगी सामान जुटाया
Thu, 09 Apr 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
आरआरआर वाहन के माध्यम से उपयोगी सामान का संग्रहण करने पहुंची निगम की टीम। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से जन जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शहरी की टीम ने शहर की अशोक विहार कॉलोनी में रिड्यूस, रीयूज एंड रिसाइकल (आरआरआर) अभियान के अंतर्गत विशेष कलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सलाहकार लोकेश सेन, मीनू चसवाल ने आरआरआर वाहन के माध्यम से घर-घर जाकर पुराने और उपयोगी सामान का संग्रहण किया।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों को कचरा पृथक्करण, पुनः उपयोग और रिसाइक्लिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि वे नियमित रूप से ऐसे अभियानों में भाग लें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें। लोगों ने स्वेच्छा से पुराने कपड़े, किताबें, खिलौने, जूते-चप्पल और अन्य उपयोगी सामग्री निगम टीम को सौंपी। ड्राइव के दौरान कुल 200 कपड़े, 27 किताबें, 10 खिलौने और चार जोड़ी जूते-चप्पल एकत्रित किए गए। एकत्रित की गई सामग्री को आरआरआर सेंटर भेजा गया, जहां इन वस्तुओं की छंटाई कर उन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा तथा पुनः उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि घरों में बेकार पड़ी वस्तुएं किसी अन्य जरूरतमंद व्यक्ति के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। संवाद