फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A child marriage was taking place in the camp neighborhood, and the team stopped it

Yamuna Nagar News: कैंप मोहल्ले में हो रहा था बाल विवाह, टीम ने रुकवाया

Fri, 05 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A child marriage was taking place in the camp neighborhood, and the team stopped it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के कैंप मोहल्ले में हो रहे किशोरी के बाल विवाह को बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने रुकवा दिया। दुल्हन के घर पर टीम व पुलिस के आने की सूचना पर सहारनपुर से आ रही बरात वहीं रुक गई। दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि किशोरी की उम्र अभी 17 साल नौ माह है। 18 साल की होने में अभी तीन माह की कमी थी।
पुलिस दुल्हन के परिजनों व अन्य रिश्तेदारों को लेकर महिला थाना स्थित अपने कार्यालय में लेकर गई। वहां पर परिजनों को समझाया गया कि वह 18 साल की होने से पहले उसकी शादी नहीं करेंगे। वहीं किशोरी ने टीम को बताया कि उसकी शादी जबरदस्ती की जा रह थी। वह अभी नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी और आगे पढ़ना चाहती है।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कैंप एरिया में 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी की जा रही है। टीम तुरंत पुलिस को लेकर किशोरी के घर गई। वहां पर दुल्हन के उम्र संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि अभी उसकी उम्र 17 साल नौ महीने है। ऐसे में 18 साल से कम उम्र में शादी करना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed