फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A bike rider was hit by a tractor driver, dies

बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
A bike rider was hit by a tractor driver, dies
रादौर। कस्बे से बुबका को जाने वाले सड़क मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बुबका निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में खेती करता है। उसके पास दो लड़के हैं। उसका छोटा बेटा चंद्रपाल (32) अविवाहित था और गैस एजेंसी में वाहन चालक था। शाम करीब साढ़े सात बजे उसका बेटा चंद्रपाल बाइक पर रादौर से गांव बुबका आ रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसका बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed