फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A big movement will have to be done to save agriculture and farmers: Chadhuni

Yamuna Nagar News: खेती-किसानी बचाने के लिए करना होगा बड़ा आंदोलन ः चढ़ूनी

Tue, 03 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A big movement will have to be done to save agriculture and farmers: Chadhuni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। भरतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की मासिक बैठक जगाधरी अनाजमंडी मार्केट कमेटी कार्यालय में हुई। बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि खेती और किसानी बचाने के लिए बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। सरकार की योजनाएं व नीतियां खेती किसानी बर्बाद कर रही हैं। इस दौरान जगाधरी की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार द्वारा अमेरिका से आयत शुल्क पर छूट देने और सरकार एक शीर्ष मंडल अमेरिका गया हुआ है। यह शीर्ष मंडल कृषि संबंधी समझौते को लेकर बैठक में गया है। यदि यह समझौते होते हैं तो अमेरिका जैसे देशों से अनाज और अन्य प्रकार की वस्तुएं कम दामों पर भारत में मंगवाई जाएंगी। जिससे भारत के किसान की फसलों की बेकद्री होगी। जिसे लेकर एक बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसी की तैयारी को लेकर जिलास्तर पर बैठकें की जा रही हैं। चढ़ूनी ने कहा कि हर गांव तक किसान यूनियन की कमेटी बनाई जाएगी। बैठक में जगाधरी खंड की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें परमजीत उर्फ पम्मी को जगाधरी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि विक्रांत ससोली को जिला सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष चहल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सिंह, जिला महासचिव गुरवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजू सरावां, युवा जिलाध्यक्ष संदीप टोपरा, कृष्ण पाल सुढल, राजकुमार, छछरौली जोगिंद्र सिंह रादौर, वीरा राम, राजीव, ईश्वर, विक्रम अनेज दामला, विपन, पप्पल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed