फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A bet was placed on crossing the canal while bathing, two students drowned

Yamuna Nagar News: नहाते समय नहर पार करने की लगी शर्त, दो छात्र डूबे

Sat, 22 Mar 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A bet was placed on crossing the canal while bathing, two students drowned
यमुनानगर। बाडी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में छात्रों की तलाश शुरू कर दी। छात्रों के साथियों ने बताया कि दोनों ने नहर पार करने की शर्त लगाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक स्कूल के करीब 15-16 छात्र पेपर के बाद नहर में नहाने के लिए गए थे। जिनमें विजय नगर कॉलोनी निवासी कृष्णा और हमीदा निवासी लक्की भी शामिल थे। नहर के किनारे पर पानी कम होने के कारण सभी नहाने में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि लक्की और कृष्णा और एक अन्य छात्र के बीच नहर को पार करने की शर्त लगी थी। इसके बाद वह नहर को पार करने लगे। एक तो नहर पार कर गया लेकिन लक्की और कृष्णा नहर के बीच तेज धार की चपेट में आने से गहरे पानी में डूब गए। छात्रों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद शहर थाना और सदर थाना यमुनानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कराई। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

एसएसओ सदर थाना यमुनानगर दलजीत सिंह ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र नहर में नहाने के लिए आए थे। नहाते समय शर्त लगाकर नहर को पार करने लगे थे। बताया जा रहा है कि कृष्णा परिवार में दो भाई बहन है और लक्की के एक भाई और एक बहन ओर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
बोले- क्षेत्रवासी आए दिन हो रहे हादसे, नहीं है किसी का ध्यान
यमुनानगर। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नहर पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। नहर पर दिनभर युवकों की भीड़ लगी रहती है। बड़ी संख्या में बच्चे भी नहर में नहाते हैं। लेकिन, नहर पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। क्षेत्रवासियों ने नहर पर सुरक्षा के प्रबंध करने की मांग की है।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed