फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A 12-year-old boy did a wrong thing with a five-year-old child with his mouth tied

मुंह बांधकर पांच साल के बच्चे से 12 साल के लड़के ने किया गलत काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
A 12-year-old boy did a wrong thing with a five-year-old child with his mouth tied
यमुनानगर। सदर जगाधरी के एक गांव में 12 साल के लड़के ने पांच साल के बालक का मुंह बांधकर उसके साथ कुकर्म किया। घटना के पीड़ित बालक ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मामले में उसके पिता की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी लड़के पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर जगाधरी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। उसके पास दो लड़के और एक लड़की है। रोज की तरह बुधवार को भी वह फेरी लगाने चला गया था। शाम करीब चार बजे वह घर पहुंचा। तब उसके पांच साल के बेटे ने बताया कि दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव का ही 12 वर्षीय लड़का उसके पास आया। उसे खेलने के बहाने अपने घर ले गया और मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ गलत काम किया। बेटे की यह बात सुनकर जब वह आरोपी लड़के के घर गया, तो गायब मिला। आरोपी के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सदर जगाधरी प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मामले में आरोपी लड़के पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed