फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डाक्टर और सप्लायर के घर लाखों की चोरी

डाक्टर और सप्लायर के घर लाखों की चोरी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने सोमवार रात एक दो मंजिला मकान में रह रहे डॉक्टर व मेडिसिन सप्लायर के घरों से लाखों रुपये के जेवरात व हजारों रुपये की नगदी उड़ा ली। वारदात के समय डॉक्टर व मेडिसिन सप्लायर अपने परिवारों के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। घर को अकेला पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों के अनुसार उनका करीब साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों के साथ घटना स्थल का दौरा किया। देर शाम तक पुलिस के हाथ चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा पुलिस को दी शिकायत में मुलाना अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत अशोका कालोनी निवासी गजराज ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत पत्नी इंदूबाला व एक बच्चे के साथ रहता है, और दो महीने पहले ही उसने यह मकान किराए पर रहने के लिए लिया था। उसने बताया कि मकान की ऊपरी इमारत पर मेडिसिन सप्लायर अंकुर सक्सेना अपने परिवार के साथ रहता है और यह छह सदस्य परिवार भी दो महीने पहले ही रहने आया है। गजराज ने बताया कि 17 नवंबर को वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ कुरुक्षेत्र अपने किसी निजी काम से गया था। पड़ोसी द्वारा चोरी होने की सूचना मिलने पर ही वह मंगलवार को घर पहुंचा। वहीं दूसरी तरफ मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले अंकुर सक्सेना ने बताया कि वह परिवार के साथ 17 नवंबर शाम को लुधियाना पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार सुबह जब वह अकेला घर पहुंचा तो घर का सामान उथल-पुथल पाया। इस पर उसने घर में रखा कीमती सामना देखा जो गायब था। उसने इसकी जानकारी कालोनी निवासियों को दी। अंकुर सक्सेना के घर पर हुई चोरी की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने इसकी सूचना डा. गजराज को दी। डॉक्टर गजराज ने जब घर पहुंच देखा तो उसके घर से भी कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन

यूं दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित डा. गजराज ने बताया कि चोर दीवार फांद कर अंदर आए और ड्राइंग रूम की ग्रिल निकाल के अन्य कमरों में दाखिल हुए। पुलिस जांच में प्रतीत होता है कि चोर नीचे के घर से ही ऊपर के कमरों में दाखिल हुए होंगे। दोनो घरों से करीब 6 लाख से अधिक के जेवर और हजारों रुपये की नगदी पर हाथ साफ किया है। डा. गजराज के अनुसार उनके घर में करीब एक लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी, पूजा के लिए रखा एक बड़ा चांदी का सिक्का व करीब 3 हजार रुपये की नगदी चोरों द्वारा चुरा ली गई। वहीं, मकान के ऊपरी भाग में रहने वाले दवाई सप्लायर अंकुर सक्सेना ने बताया कि उनके घर में रखी पांच लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब है। अंकुर के अनुसार उनका करीब पांच से साढ़े पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed