फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मिल आज से शुरू, हाईवे को गड्ढों की मरम्मत का इंतजाम

मिल आज से शुरू, हाईवे को गड्ढों की मरम्मत का इंतजाम

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल में मंगलवार से गन्ने की पिराई शुरू हो रही है। इससे शहरवासियाें को जाम से दो-चार होना पड़ सकता है। क्योंकि नेशनल हाईवे पर जाम के पूरे इंतजाम हैं। नेशनल हाईवे 73 दर्जनों स्थानाें पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों के निकलने से हर सीजन में जाम लगता है। इस बार एनएच की बदहाली के कारण गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों के पलटने के पूरे आसार हैं, जिससे जाम और लंबा हो सकता है।
विज्ञापन

सरस्वती शुगर मिल में गन्ने की पिराई आरंभ होने के बाद रोजाना गन्ने से लदी सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियां व ट्रक मिल में आते हैं। इस दौरान यमुनानगर और जगाधरी से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 73 और नेशनल हाईवे 73 ए पर गन्ने से लदे वाहनाें की भरमार होने से यह एनएच से गुजरने वालों के लिए भारी परेशानी का सबब बनता है। गन्ने से लदे वाहनाें के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस बार कलानौर पुलिस चौकी से लेकर शुगर मिल तक नेशनल हाइवे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। करीब छह किलोमीटर लंबे इस एनएच पर दर्जनों गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण आए-दिन कोई न कोई वाहन सड़क पर खराब होता है। इससे लंबा जाम लग जाता है। मिल में आने वाली ट्रैैक्टर-ट्रालियाें में काफी ऊंचाई तक गन्ना लदा होता है, जिसे सड़क पर चलते समय ट्रैक्टर-ट्राली खतरनाक ढंग से हिलती रहती है। एनएच पर बने गड्ढों के कारण इन ट्रैक्टर-ट्राली के गिरने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


तो मुश्किल हो जाएगा निकलना
ईस्सरपुर निवासी आरके सैनी, रत्नपुरा निवासी अश्वनी राणा, जितेंद्र राणा का कहना है कि नेशनल हाईवे खराब होने से यहां शुगर मिल चलने से पहले ही आए-दिन जाम लगता है। मिल चालू होने के बाद एनएच से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द करवा देंगे मरम्मत : एसडीओ
नेशनल हाईवे अथारिटी के एसडीओ साहिब सिंह का कहना है कि उन्हें शुगर मिल चलने के बारे में पता है। इसे देखते हुए कलानौर चौकी से शुगर मिल तक क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे की जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी, ताकि एनएच पर कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed