फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पांच हजार पंजाबी अध्यापकों की भर्ती जल्द

पांच हजार पंजाबी अध्यापकों की भर्ती जल्द

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कालेज की प्रबंधक समिति ने कालेज का स्थापना दिवस गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम में हरियाणा के वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। चट्ठा को कालेज प्रबंधक समिति की ओर से सिरोपा, कृपाण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी के उपदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने की उनके समय में थे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे गुरु जी के आदर्शों क ो अपने जीवन में स्थान देकर मानवता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सचिवालय में अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ पंजाबी भाषा का भी प्रयोग होने लगा है, जो हरियाणा वासियों को एक बहुत बड़ी देन है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पांच हजार पंजाबी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्य अतिथि ने कालेज के विकास के लिए सवा लाख रुपये देने की घोषणा की। खालसा शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जौहर ने मुख्य अतिथि व कालेज में आई संगत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री पिछले पांच दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं, जिस पर पूरे पंजाबी समुदाय को गर्व है। कालेज की प्राचार्या डा. विरेंद्र कौर ने कालेज की शैक्षिक, खेलकूद, समाजसेवा, रक्तदान से जुड़ी रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि कालेज के प्राध्यापकों ने कनाडा, इटली और बैंकाक जैसे देशों में अपने शोधपत्र प्रस्तुत करके कालेज की पताका अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर फ हराई है। उन्होेंने बताया कि कालेज प्रबंधक समिति की ओर से खेलों क ो प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 30 एकड़ भूमि पर एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। कालेज प्रबंधक समिति से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उद्योगपति नरेंद्र सिंह सेठी कालेज के विकास के लिए एक लाख रुपये दिए हैं। कालेज प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कालेज की एनएसएस इकाई की ओर से पर्यावरण को बचाने के लिए मुफ्त पौधे बांटे गए। कार्यक्रम में सेवाकाल के 25 वर्ष पूरा करने वाले पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डा. एनएस विर्क, भौतिकी विभाग से डा. संतोष कुर्रा, कालेज के कार्यालय में कार्यरत स्टेनो टाइपिस्ट जसविंद्र कौर, वनस्पति विज्ञान विभाग के लैब सहायक फू ल चंद और आईसी लैब के लैब सहायक जरनैल सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाई गुरदेव सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई जसविंद्र सिंह, प्रोफे सर कुलवंत सिंह चंदन, बीबी हरविंद्र कौर खालसा, भाई गुरविंद्र सिंह पंछी, भाई मनमोहन सिंह और गुरु नानक खालसा कालेज के विद्यार्थियों ने गुरु बाणी का मनोहारी कीर्तन किया। कार्यक्रम में डेरा संतपुरा के प्रमुख संत जगमोहन सिंह, भूतपूर्व विधायक डा. कृष्णा पंडित, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र चावला तथा उपमंडल अधिकारी राम नारायण कौशिक, गुरुनानक शिक्षण संस्थाओं के महानिदेशक डा. महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed