फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाजार गुलजार, जमकर की खरीदारी

बाजार गुलजार, जमकर की खरीदारी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। छठ महापर्व को लेकर लोगों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, वहीं छठ आयोजकों द्वारा भी पर्व को मनाने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। रविवार को देर शाम तक लोग जहां छठ की खरीदारी में व्यस्त नजर आए, वहीं दूसरी तरफ आयोजक पूर्वांचल महासभा संस्था की ओर से भी यमुना नहर के घाटों पर अंतिम कार्यों का रविवार देर शाम जायजा लिया जा रहा था। दीपावली के छह दिन बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यमुना नहर के घाट किनारे मनाए जाने व भीड़ के कारण इस दौरान हादसे होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसी को लेकर स्थानीय प्रशासन व अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा इन स्थानों पर विशेष प्रबंध किए जाते हैं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


इस साल यह रहेंगे इंतजाम
पूर्वांचल महासभा के प्रधान नवदेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सभा की ओर से पर्व को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 150 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। जो पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। उसी के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष रूप से इन कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था के लिए किए विशेष प्रबंध
बाडी माजरा पुल अत्यंत व्यस्त मार्ग है और पुल के दोनों ओर ही छठ पूजन का आयोजन किया गया, इस दौरान यहां अत्याधिक भीड़ रहेगी। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने इस क्षेत्र में विशेष प्रबंध किए हैैं। डीएसपी ट्रैफिक अशोक सभरवाल ने बताया कि छठ पर होने वाली भीड़ को देखते हुए इस क्षेत्र से बड़े वाहन के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है, जो यातायात को नियंत्रित करेगी। इसी के साथ क्षेत्र में राइडर के साथ-साथ पीसीआर भी नियुक्त की गई है। दूसरी तरफ पूर्वांचल महासभा के प्रधान नवदेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सभा की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 15 सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोर टीम भी रहेगी मौजूद
पानी में उतर कर सूर्य को अर्घ्य देने के कारण अकसर पैर फिसलने जैसी घटना हो जाती है। इससे किसी प्रकार की कोई हानि न हो इसके लिए गोताखोरों की टीम महासभा की ओर से बुलाई गई है, वहीं स्थानीय प्रशासन की ओर से भी इस तरह के बंदोबस्त किए गए हैं।

व्रत वालों को मिलेगा गर्म पानी
इस अवसर पर व्रत रखने वाले को गर्म पानी दिया जाएगा। इसके लिए पूर्वांचल महासभा की ओर से इसके लिए प्रबंध किए गए हैं। रात के समय भंडारे व देर रात से चाय व नाश्ते का इंतजाम किया गया है।

छठ के दौरान भीड़ होने के कारण अकसर बच्चे परिजनों से अलग हो जाते हैं। पिछले वर्ष भी 34 बच्चे अपने अभिभावकों व परिजनों से पिछड़ गए थे, जिन्हें पूर्वांचल सभा के वालिंटियर्स की सहायता से परिजनों तक पहुंचा गया था। इस वर्ष भी इसके लिए कंट्रोल रूप पुल के पास स्थापित किया गया है, जहां खोया-पाया केंद्र भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed