{"_id":"145-45899","slug":"Yamuna-Nagar-45899-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की ब्रांचें 10, कैमरे एक में भी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की ब्रांचें 10, कैमरे एक में भी नहीं
Yamuna Nagar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिले में पंजाब एंड सिंध बैंक की सभी शाखाओं में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। बैंक की जिले में कुल 10 शाखाएं हैं और किसी भी शाखा में क्लोज सर्किट कैमरे नहीं लगे हैं। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल शाखा में चोरी की वारदात के बाद बैंक अधिकारी अब जल्द कैमरे लगवाने की बात कह रहे हैं।
यमुनानगर में पंजाब एंड सिंध बैंक की तीन और जगाधरी में दो शाखाएं हैं। इसके अलावा जठलाना, दामला, खारवन, कोट बसावा और मुस्तफाबाद में एक-एक शाखा है, लेकिन किसी भी बैंक में क्लोज सर्किट कैमरे नहीं लगाए गए हैं। निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के समीप पंजाब एंड सिंध बैंक में चोरों ने लोहे के सरिये काटकर छह लाकर से करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। बैंक की शाखाओं में एक हजार से अधिक लाकर हैं, जिनमें करोड़ों-अरबों की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान रखा है। इन बैंकों में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण लाकर की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। अधिक उल्लेखनीय है कि माडल टाउन नेहरू पार्क के समीप पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में प्रवेश गेट के पास लोहे की ग्रिल लगी है। इसकी मोटाई उतनी ही है, जितनी संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल शाखा में है। इस ग्रिल को तोड़कर चोर आसानी से भीतर जा सकते हैं। इस बारे में नेहरू पार्क शाखा के बैंक मैनेजर अमरजीत सिंह का कहना है कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए काफी समय से कंट्रोलिंग आफिस को लैटर लिखा है। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल शाखा में चोरी की वारदात के बाद इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही जिले की सभी शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
पंजाब एंड सिंध बैंक स्टेशन रोड शाखा के बैंक मैनेजर दलप्रीत सिंह का कहना है कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चार महीने पहले प्रपोजल भेजा गया था। इसके बाद तीन-चार बार रिमाइंडर भी भेजा है। चोरी की घटना के बाद बैंक में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लॉकर तोड़ने से बैंक अधिकारी भी हैरान
सभी बैंकों में नगदी और बैंक ग्राहकों के लॉकर स्ट्रांग रूम में होते हैं। स्ट्रांग रूम को इस प्रकार डिजाइन किया जाता है कि यह आसानी से न टूट पाए। इसके लिए स्ट्रांग रूम की दीवारों को कंक्रीट का बनाया जाता है। स्ट्रांग रूम का दरवाजा भी लोहे का होता है, जिसे चोरों द्वारा तोड़ पाना संभव नहीं है। पंजाब एंड सिंध बैंक में चोरों द्वारा स्ट्रांग रूम में पहुंचकर लॉकर को तोड़े जाने से बैंक अधिकारी भी भौचक्के हैं। ऐसे में अन्य बैंकों के लॉकर की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग गया है।
लॉकर की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
लीड बैंक मैनेजर वीके जुल्का ने बताया कि उनकी सर्विस में लॉकर तोड़े जाने की यह पहली घटना है। इसे देखते हुए बैंक मैनेजर्स के साथ मीटिंग कर लॉकर की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में केवल पंजाब एंड सिंध बैंक में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक में चोरी की वारदात के बाद बैंक के जनरल मैनेजर से इस बारे बात की गई है। उन्होंने जल्द ही सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगने का भरोसा दिलाया है।